अपना जन्मदिन कैसे मनाये ?
आज के इस तकनीकी युग में चाहे किसी का जन्मदिन हो , चाहे विवाह की सालगिराह , या कोई विशेष अवसर मुबारकबाद की तो मानो झड़िया सी लग जाती है। फेसबुक और वाट्सअप्प पर स्टेटस , स्टोरीज से अपने जानकारों का ही नहीं अपितु जानकारों के जानकारों का भी घर पर क्या कार्यक्रम हो रहा है, उनका भी पता लग जाता है। ऐसे में जन्मदिन याद रखना कोई बड़ी बात नहीं है। समस्या आती है कि जन्मदिन को कैसे मनाये ? क्योकि रात के 12 बजे से ही दोस्तों , रिश्तेदारों की शुभकामनाये आनी आरम्भ हो जाती है और उनका पहला प्रश्न यही होता है—–और फिर जन्मदिन कैसे मना रहे हो ? आइए जानिये कुछ टिप्स जो हमारे जन्मदिन को और रोचक बना सकते है।

Table of Contents
सोशल मीडिया से अपनी जन्मदिन की तारीख हटा दो –
आज कल किसी का जन्मदिन याद रखना कोई बड़ी बात नहीं है। एक नोटिफिकेशन के साथ ढेरो मुबारकबाद। इसीलिए अपने जन्मदिन की तारीख सोशल मीडिया से हटा कर देखो कि कितने लोगो की दिल से मुबारकबाद आती है।
अपने परिवार के साथ समय बिताये –
आज के बदलते युग में नौजवान अपने जन्मदिन का इंतज़ार इसलिए करते है कि वो अधिकतर समय घूमने फिरने और अपने दोस्तों के साथ बिताये। लेकिन यह दिन यदि हम अपने परिवार के साथ उन्हें ज्यादा अच्छा लगेगा। दोस्तों के साथ कोई ओर दिन रख कर उनके साथ जन्मदिन मना सकते है।
अपनी पुरानी फोटो एल्बम को देखे –
अपने जन्मदिन वाले दिन अपनी पुरानी फोटो एल्बम को देख कर अपने पुराने और अच्छे दिन याद करे।
अनाथालय में मनाये अपना जन्मदिन –
हो सके तो अपने जन्मदिन वाले दिन जरुरतमंदो को दान करे। हो सके तो अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम अथवा अनाथालय के लोगो के साथ मनाये।
दान पुण्य करे –
अपने जन्मदिन वाले दिन गर्रेबो को अपने हाथ से दान अवश्य दे। वैसे तो हमे सहायता हमेशा करते रहना चाहिए , लकिन इस दिन जरूर दे। आप स्वयं ही बहुत अच्छा एहसास करेंगे।
मंदिर जाना न भूले –
अपने जन्मदिन वाले दिन मंदिर या जिस भगवान् के लिए आपके मन में श्रद्धा है , उनका आशीर्वाद लेना न भूले।