Table of Contents
आखिर क्या है कोरोना – What is Corona (COVID-19)

आज कोरोना वायरस ने सम्पूर्ण संसार को अपने चंगुल में जकड लिया है। चाहे वो चीन हो , इटली , ईरान या फिर भारत हर कोई इसके नाम से थर – थर कांप रहे है। वायरस ही सही लकिन इसने सम्पूर्ण संसार को ये सबक सीखा दिया है , चाहे कोई विकसित देश हो या विकासशील। कोई अमीर है या गरीब , प्रत्येक व्यक्ति प्रकृति के लिए एक समान है।
What is Corona (COVID-19)
आखिर कोरोना है क्या
कोरोना शब्द एक लैटिन भाषा के शब्द से लिया गया है , जिसका अर्थ होता है ताज। यह वायरस राजा के ताज जैसे दिखने के कारण इसका नाम कोरोना पड़ गया। कोरोना एक ज़ूनोटिक वायरस है , जो कि जानवरो से इंसानो में आता है। इसिलए हम यह तथ्य नहीं कह सकते कि यह किसी चमगादड़ से या किसी सांप से मनुष्य के शरीर में प्रवेश किया है। यह किसी भी जानवर से मनुष्य शरीर में प्रवेश कर सकता है। कोरोना वायरस जो कि चीन से आरम्भ होकर पूरे देश में फ़ैल चूका है। किसने सोचा था कि पूरा विश्व मेड इन चाइना के प्रोडक्ट्स को प्रयोग करने के साथ साथ उसके बनाये वायरस को शेयर करेगा।
कहाँ से आया कोरोना
CORONA (COVID-19)
यह माना जाता है कि कोरोना की शुरुआत चीन से हुई। चीन में पहला कोरोना वायरस संक्रमित 17 नवंबर को सामने आया और देखते ही देखते पूरे विश्व में महामारी की तरह ऐसे फैल गया, जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। कोरोना अभी तक सबके लिए एक रहस्य बना हुआ है। किसी की माने तो किसी के चमगादड़ खाने से मनुष्य में प्रवेश कर गया। कोई कहता है किसी ने सांप खाया और उस में यह वायरस प्रवेश कर गया और कोई कहता है कि चीन देश ने कोई एक्सपेरिमेंट किया जो कि असफल रहा , जिसके कारण यह महामारी फैल गयी।
CORONA (COVID-19)
CORONA (COVID-19)
किस गति से फैला कोरोना
|
Countries
|
Cases
|
Recovered
|
|
China
|
89,804
|
3237
|
|
Italy
|
35713
|
2978
|
|
Iran
|
17361
|
1135
|
|
United States
|
5712
|
103
|
|
India
|
1191
|
110
|
CORONA (COVID-19)
करोना वायरस के लक्षण
WHO के अनुसार इस वायरस के मानव शरीर में प्रवेश करने के 14 दिन बाद पता लगता है। संक्रमित व्यक्ति को पहले बुखार , फिर खासी और फिर सांस लेने में तकलीफ होती है , जो कि उसके सेहत के लिए हानिकारक सिद्ध होता है। अगर किसी व्यक्ति को तेज बुखार के साथ सुखी खांसी आती है तो उसे एक बार डॉक्टर से जांच करवा लेनी चाहिए। कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति को 5 दिन के अंदर अंदर सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों में उल्टिया एवं डायरिया जैसे लक्षण देखने को भी मिले है।
CORONA (COVID-19)
कोरोना वायरस से बचाव
1 जब भी घर से बाहर निकले कोशिश ये करे कि किसी भी वस्तु को न छूए।
2. अपने हाथो को कुछ समय अंतराल के बाद धोते रहे। यदि गंदे भी नहीं है तो भी जरूर धोये।
3. यदि बुखार के साथ सुखी खांसी है तो डॉक्टर से जांच जरूर करवाए।
4 कहीं बाहर से घर आने पर सीधा किसी वस्तु को हाथ धोने के बाद ही छूए।
5. भीड़ भाड़ वाले इलाको में न जाए।
6. कुछ ज्यादा जरुरत पड़ने ही घर से बाहर निकले।
7 . व्यक्तिगत सफाई पर ध्यान दे।
8 सम्पूर्ण शाकाहारी भोजन का ही सेवन करे।
9 खांसने और छींकने वाले लोगो से दूरी बनाये रखे एवं मास्क का प्रयोग करे |
CORONA (COVID-19)

CORONA (COVID-19)
CORONA (COVID-19)
