5 Simple and Easy way to decorate house on Diwali

5 Simple and Easy way to decorate house on Diwali

दिवाली या दीपावली हिन्दू धर्म का बहुत प्राचीन त्यौहार है | यह अध्यात्मिक रूप से अन्धकार पर प्रकाश पर विजय का प्रतीक है | इस दिन श्री राम 14 वर्ष का बनवास काट कर अयोध्या वापिस आये थे , इसी ख़ुशी में अयोध्या वासियों ने घी के दिए जलाए थे |

हिन्दू धर्म के लोह जहाँ इसे दीपावली के नाम से मनाते है , वही सिक्ख धर्म के लोग इसे बंधी छोड़ दिवस के रूप में मनाते है | इस दिन सिक्ख धर्म  के छटे गुरु,श्री  गुरु हरगोबिंद जी और 52  हिन्दू राजपूत राजाओं को ग्वालियर किले के कारागार से रिहा किया गया।

दीपावली के आने से पहले प्रत्येक वर्ष लोग अपने घरो की सफाई करते है , अच्छे से सजाते है | माना जाता है कि माँ लक्ष्मी साफ़ सुथरे घर में वास करते है | दीपावली के त्यौहार के अवसर पर लोगो को मिठाईयां बाटने , खुशियाँ मनाने , अपनों के साथ त्यौहार मनाने का समय मिलता है | सभी लोग अलग अलग तरीको से अपने घरो को सजाते है , तो आइये जानते है कुछ तरीके अपने घर को सजाने के लिए

How to decorate house ???

ऐसा आवश्यक नहीं है कि बहुत ज्यादा पैसा खर्च करके ही हम अपने घर को सजा सकते है , घर सजाने के लिए पैसा नहीं Creative Ideas की जरुरत होती है , जिससे हम अपने बजट में ही अपने घर को सजा सकते है |

Ideas to decorate house

Candles

Candles                                                                     Candles

घर को सजाने का सबसे बेहतरीन और किफायती तरीका मोमबतियो से सजाने का है | घर में रंग बिरंगी अलग अलग तरीके से लगी मोमबतियां घर को लाजवाब तरीके से सजाती है | जेल कैंडल्स  फ्लोटिंग कैंडल्स व् रंग बिरंगी वैक्स कैंडल्स की सजावट घर का रूप ही बदल देती है | यदि आप चाहे तो अपनी मर्ज़ी की मोमबतियां घर पर भी बना सकते है |

जेल कैंडल्स को अपने लिविंग एरिया में , ड्राइंग रूम में और फ्लोटिंग कैंडल्स को भी आप लिविंग एरिया में एवम  ड्राइंग रूम में किसी पानी के बड़े कटोरे में डाल कर गुलाब की पंखुडियो के साथ इत्र का छिडकाव करके इस्तेमाल कर सकते है |

2. Rangoli

Rangoli                                                               Rangoli

दीपावली आये और रंगोली न बने , ऐसा कुछ सुनने में अजीब सा लगता है | अपने घर में खुशियों के रंगों से भरी रंगोली बनाये और अपने घर में खुशियाँ ही खुशियाँ भर दे | यदि आपको रंगोली बनानी नहीं आती है तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है , बाज़ार से रंगोली के स्टैंसिल भी मिल जाते है , जिससे आप आसानी से रंगोली बना सकते है | आप रंगोली में रंगों के स्थान पर दाल , चावल , राजमा का प्रयोग करके रंग बिरंगी रंगोली बना सकते है | इसके इलावा आप रंगोली को सजाने के लिए फूल , दिए और मोमबतियो का प्रयोग कर सकते है |

3. Paper Lamp

Paper lamp                                                                  Paper lamp

पेपर लैंप दीपावली पर घर की सजावट के लिए बहुत योगदान देते है | आप रंगीन पेपर की सहायता से पेपर लैंप बना सकते है | रंगीन पेपर को किसी भी आकार में काट कर उसमे मोमबती के उपर रख दे और फिर उसे अपने घर की सजावट के लिए प्रयोग करे | आप रंगीन पेपर के स्थान पर पेपर बैग का भी इस्तेमाल कर सकते है | यह आपके घर को एक विचित्र रूप देगा |

4. Diwali Toran

diwali Toran                                                                                      diwali Toran

दीपावली के अवसर पर लोग अपने मुख्य द्वार पर दिवाली तोरन सजावट के लिए प्रयोग करते है | माना जाता है कि श्री गणेश और माँ लक्ष्मी को इस दिन आमत्रित किया जाता है , इसीलिए मुख्य द्वार पर तोरन का प्रयोग किया जाता है | वैसे तो यह तोरन बाज़ार से बहुत ही आसानी से मिल जाती है , लेकिन यदि आप कुछ अलग करना चाहते है तो आप इसे घर पर भी अलग अलग तरीके से बना सकते है , जो आपकी सजावट को एक आकर्षक लुक देगा |

5. Colourful Lights

Lights                                                                                     Lights

दीपावली की सजावट का सबसे आकर्षक केंद्र लाइट्स होती है , जो घर से लेकर दुकानों तक , दुकानों से लेकर दफ्तरों तक प्रत्येक जगह पर लगती है | इससे आपके घर की सजावट में एक अद्भुत लुक आएगी | अपने लिविंग एरिया में , अपने घर के मंदिर में , अपने घर के बाहर आप लाइट्स का प्रयोग कर सकते है | अपने लिविंग एरिया में लाइट्स के साथ आप अपनी किसी फोटो को लगा सकते है | ये लाइट्स आपको बाज़ार में बहुत ही आसानी से मिल जायेगी |

उम्मीद है , इस दीवाली आपको अपना घर सजाने के लिए यह तरीके बहुत काम आयेगे और भगवान् से यही प्रार्थना  करते है कि यह दिवाली सबके लिए मंगलमय हो और आप सबको दिवाली की शुभ कामनाये |

अन्य पढ़े : हिन्दू धर्म में दशहरा का महत्व 

This Post Has One Comment

Leave a Reply