Table of Contents
5 Basic Steps to get Success
आखिर क्या है सफलता?
ज़िन्दगी में प्रत्येक इंसान सफल होने के सपने देखता है , लेकिन कुछ ही लोग वो मुकाम हासिल कर पाते है , जहाँ तक वह पहुंचना चाहते है | फर्श से लेकर अर्श तक का सफ़र बहुत ही मुश्किल भरा , चुनौतियों से भरपूर होता है |
कुछ ही लोग इस कठिन रास्ते को पार कर पाते है | जिस जूनून की आवश्यकता सफलता प्राप्त करने के लिए चाहिए होती है , शायद उसकी कमी होती है या फिर सफलता प्राप्त करने के लिए जिन चीजों की आवश्यकता होती है , वह नहीं समझ पाते है |
हो सकता है , यह आर्टिकल उन लोगो के लिए मददगार हो , जो वाकिय में सफलता हासिल करना चाहते है , बस आवश्यकता है बस थोड़े से मार्गदर्शन की |
क्या हर कोई सफलता हासिल कर सकता है ?
बिलकुल , हर कोई सफलता हासिल कर सकता है , बस जरुरत है , शिददत से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की | अगर आपको पता है कि आपकी मंजिल क्या है ? तो आप कहीं न कहीं से रास्ता पूछ कर आसानी से अपनी मंजिल तक पहुँच सकते है | बहुत सारी मेहनत , सम्पूर्ण रूप से शिद्दत आपको सफलता प्राप्त करने में सहायता कर सकती है | फर्श से अर्श तक का सफ़र भले ही मुश्किल हो लेकिन नामुंकिन नहीं है |
सफलता प्राप्त कैसे करें ?
सफलता प्राप्त करना कोई आसान कार्य नहीं है , अपितु बहुत पापड़ बेलने पड़ते है , ज़िन्दगी के बहुत सारे पड़ाव पर बहुत कुछ त्याग करना पड़ता है | तो आईये जानते है 5 Basic Steps to get Success , जो शायद आपके सफलता प्राप्त करने में कुछ सहायक बन सके |
5 Basic Steps to get Success
गोल निर्धारित करें
यदि आपको सफलता प्राप्त करनी है तो सबसे पहले अपना गोल यानि लक्ष्य निर्धारित करें कि आपको पता हो कि आपने कौन सी मंजिल पर पहुंचना है ? अगर आपको पता होगा कि आपने किस लक्ष्य की प्राप्ति करनी है आपको किस मंजिल तक कैसे पहुंचना है तो यकीन मानिए कोई भी मुश्किल आपके सामने रुक नहीं पाएगी | प्रत्येक उतार चढाव को पार करने की शक्ति आप में स्वयं ही आ जाएगी |
अपने शौंक को बनाये सफलता की सीढ़ी
जो भी आपका शौंक है , यदि वह ही आपका प्रोफेशन बन जाए तो सफलता प्राप्त करने से कोई भी आपको नहीं रोक सकता | क्योकि जिस काम को करने में आपकी रूचि है , वह आप जबरदस्ती या उबाऊ मन से नहीं करेगे और उस काम को करते हुए आप कभी भी थकावट महसूस नहीं करेगे |इसीलिए जो भी काम आपको अच्छा लगता है , जैसे संगीत , नृत्य , खाना बनाना , शायरी लिखना इत्यादि उसको अपने प्रोफेशन के लिए चयन करें | सफलता आपके कदमो में होगी |
अपने आप में रखे सम्पूर्ण विशवास
जो भी काम आप करना चाहते है , उसको दृढ निश्चय और सम्पूर्ण विश्वास के साथ करें | बहुत बार ऐसा होता है कि ज़िन्दगी के किसी मुकाम पर आकर हम हार मान लेते है , अपने आप पर विश्वास खो सा जाता है | लेकिन हमे सदेव यह याद रखना चाहिए कि इंसान तभी हारता है , जब वह स्वयं हार मान लेता है , तो हमे हमेशा स्वयं पर विश्वास रखते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करते रहना चाहिए , सफलता आवश्य ही आपको मिलेगी |
अपनी गल्तियों से हमेशा सीख ले
हमेशा यह याद रखे कि यदि हम काम करेंगे तो गलतियाँ भी आवश्य ही होंगी | एक गलती को अपनी नाकामयाबी समझ कर हार मानने से कहीं बेहतर है , अपनी गल्तियों से सीख लेना | जब भी कभी गल्ती हो जाए तो निराश होने की बजाये यह सोचना चाहिए कि यह गलती किस वजह से हुई है , इसे कैसे सुधारा जा सकता है और भविष्य में वैसी गल्ती करने से बचे |
काम करने से पहले बनाये योजना
कोई भी काम को सफलतापूर्वक तरीके से करने का मूलमन्त्र यही है कि काम को आरम्भ करने से पहले रणनीति जरूर तैयार करें | रणनीति तैयार करने से प्रत्येक काम को करने का तरीका पता लग जायेगा और आसानी से हो जाएगा | यदि हमारे काम करने की रणनीति पहले से ही तैयार होगी तो काम करने की समय सीमा निश्चित हो जायेगी और आसानी से और जल्द ही हम अपनी मंजिल तक पहुँच जायेगे |
आशा करते है कि यह आर्टिकल आपके लिए निश्चित ही मद्ददगार साबित होगा | सफलता प्राप्त करना चुनौतियों भरा आवश्य होता है , लेकिन यदि उसे प्राप्त करने की चाह दिल में शिद्दत के साथ हो तो चुनौती पार करने की शक्ति स्वयं ही आ जाती है | हमारे साथ अपने अनुभव कमेंट बॉक्स में जरुर शेयर करें |
