Table of Contents
Hindi Poem – Tu yahin hai yahan hai

आँखें बंद करके जब भी तेरा ख्याल आये
तो एक ही एहसास मन में आये
तू यहीं है यहाँ है |
अकेले में बैठे जब कभी सोचूं
में तेरे बारे में
तेरे साथ बिताये मीठे पल
की यादें यही बताये
तू यहीं है यहाँ है |
भरी महफ़िल में भी अकेलेपन
का एहसास जब भी मन को खाए
तो दिल से एक ही आवाज़ आये
हाँ ! तू यहीं है यहाँ है |
न जाने कहाँ छोड़ के चले गए
न जाने कौन सी दुनियां में बस गए
लेकिन मेरे मन को यकीन है
तू यहीं है यहाँ है |
मत रोको मुझे तुम अपने पास आने से
मत रोको मुझे तुम्हे अपना बनाने से
हो चुकी है चाहे जुदा हुए मुद्दतें हमें
लेकिन आज भी तू यहीं है यहाँ है |
तुम्हारे प्यार से मेरी ज़िन्दगी संवर गई थी
तुम्हारे ज़िन्दगी में आने से ज़न्नत मिल गई थी
आज मायूस सी हो गई है ज़िन्दगी मेरी
तुम्हारा एहसास जिंदा है मन में आज भी
हाँ ! तू यहीं है यहाँ है |
Also Read – Jaane kahan gaye vo din
Pal pal dil ke pass
Pyar koi khel nahi
