Table of Contents
Meaning of Personality
![]() |
इस पेज पर आपको कुछ Tips to Improve Personality in Hindi, जो आपके व्यक्तित्व का विकास करने में यक़ीनन सहायक होगे |
व्यक्तित्व यानि “Personality ” , जिसको देख कर ही इंसान के व्यवसाय , उसके गुण , उसके व्यवहार का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसमें कोई दो राहे नहीं कि इंसान का व्यक्तित्व एवं सफलता साथ साथ चलती है। दुनिया का कोई भी काम हो , आपका व्यक्तित्व आपके व्यवहार , आपके काम करने के ढंग का आइना होता है। अंग्रेजी में कहा जाता है न – ” First Impression is the Last Impression ” हमारा व्यक्तित्व ही पहली ही बार में किसी के ऊपर इम्प्रैशन डाल सकता है और पहली ही बार में इम्प्रैशन गिरा सकता है।
Now the question is How to Improve Personality ??????? Here they are………….
Tips to Improve Personality
आईये जानते है क्या ऐसा ख़ास होना चाहिए आपके व्यक्तित्व में जो आपकी सहायता करेगा आपकी personality को निखारने में
आत्म विश्वास (Self Confidence) :
हमारे व्यक्तित्व में सबसे ज्यादा अहम रोल अदा करता है। हमारे व्यक्तित्व का आइना होता है Confidence . यदि हमारे में Self Confidence है तो हम किसी भी स्थिति का सामना बखूबी कर सकते है। आत्म विश्वास से कही हुई गलत बात भी एक बार इंसान को सही सोचने पर मज़बूर कर देती है।
सकारात्मक सोच (Positive Thinking ) –
हमारे व्यक्तित्व की दूसरी अहम कड़ी होती है कि हमारी सोच कैसी है ? हमारी सोच हमारे व्यक्तित्व की परछाई है। जैसी हमारी सोच वैसा हमारा व्यक्तित्व। यदि अपनी सकारात्मक सोच के साथ किसी मज़िल को पाने का प्रयत्न किया जाए तो यकीनन हम आसमान की बुलंदियों को छू सकते है। हमेशा याद रखे कि इंसान तभी हारता है जब वो हार मान लेता है। एक नकारात्मक सोच हमे अपनी मंज़िल से बहुत कदम पीछे ले जाता है।
दिखावा न करे (Be Real) –
जैसे आप है , आप वैसे ही रहे। कोई दिखावा न करे। क्योकि हम जैसा दुनिया में कोई नहीं है। यह कोई हवा में कहने वाली बात नहीं है बल्कि यह सत्य है कि हम दुनिया में सबसे अल्ग है। सोचने वाली बात है कि यदि हमारे अंगूठो के निशान अलग हो सकते है तो सोच क्यों नहीं ? तो आप जैसे भी है , अपने ऊपर मान करे कि आप भगवान् द्वारा बनाई हुई अद्भुत सरचना हो।
पहरावे पर ध्यान दे (Dressing Sense) –
आपके व्यक्तित्व की पहचान होती है आपके पहरावे से। आपके पहरावे से पता लग जाता है कि हम कौन से व्यवसाय से सम्बन्ध रखते है, तो हमे अपने पहरावे पर खास तौर पर ध्यान देना चाहिए , क्योकि हमारे घर पर कोई ध्यान दे न दे , लेकिन हमारे व्यवसायिक जीवन में हर कोई ध्यान देगा कि हमने क्या पहना है ? और हमारे पहनावे से ही हमारे व्यक्तित्व का अंदाज़ा लगा लेते है।
बोलने के ढंग पर ध्यान दे (Way of Talking & Gestures) –
जब भी हम किसी से मिलते है तो हमारे बोलने का ढंग दूसरो पर इम्प्रैशन पड़ता है।
तो हर बात को बोलने से पहले सोचे कि कहीं हमारी कही हुई कोई बात किसी व्यक्ति पर क्या प्रभाव डाल सकती है। सदैव याद रखे कि अपनी जुबान से कोई इंसान दिल में उतर जाता है और उसी जुबान से कोई इंसान दिल से उत्तर जाता है।
लीडरशिप की भावना को विकसित करना (Leadership Quality )-
अपने आप में जितना भी हो सके लीडरशिप की भावना को विकसित करे , क्योकि जितनी भी आप में यह भावना होगी , उतनी ही आप लोगो में अपनी अलग पहचान बना पाएंगे। जितनी आप में लीडरशिप की भावना होगी , उतना ही आपका व्यक्तित्व निखर कर सामने आएगा।
जिंदगी जीने का एक लक्ष्य निर्धारित करे ( Destination Or Goal) –
अपनी ज़िन्दगी को जीने के लिए एक लक्ष्य का होना बहुत जरुरी है। इसीलिए अपने आप को एक निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए प्रतिदिन प्रोत्साहित करे। आपका लक्ष्य आपको केंद्रित तो बनाएगा और साथ ही साथ आपके व्यवहार , आपके व्यकितत्व में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा।
दूसरो की कही हुई बातो को ध्यान से सुने ( Be a Good Listener) –
अपने बेहतर व्यक्तित्व के लिए यह बहुत जरुरी है कि हम दूसरो की कही हुई बातो का सम्मान करे और ध्यान से सुने। चूकि दो दिमाग हमेशा विपरीत दिशा में चलेंगे। इसीलिए दुसरो की भावनाओ की कदर करे।
शुक्रिया
हमारी वेब साइट पर आने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। अन्य दिलचप्स आर्टिकल पड़ने के लिए
यहाँ क्लिक करें :- https://hindivishay.com

