बादाम खाने के फायदे : Benefits to Eat Almonds

बादाम खाने के फायदे : Benefits to Eat Almonds

 

बादाम खाने के फायदे : Benefits to Eat Almonds
बादाम खाने के फायदे : Benefits to Eat Almonds

बादाम : एक पौष्टिक आहार

बादाम की गिरी देखने में चाहे छोटी हो , लेकिन खाने में उतनी ही स्वादिष्ट एवम शरीर को स्वस्थ रखने में अत्यंत लाभकारी होती है और हैरानी वाली बात तो यह है कि इसे ढेरो व्यंजनों जैसे खीर , सभी मिठाइयाँ , बहुत सारी औषधियों में प्रयोग किया जाता है | बादाम को हम सूखे एवम पानी में भिगो कर खा सकते है |

अक्सर आप लोगो ने घर पर देखा होगा कि माँ  हमेशा हमारे लिए रात को बादाम को भिगो कर रखते है , क्योकि भीगे हुए बादाम खाने के ज्यादा फायदे होते है | बहुत सारे विटामिन एवम पोषक तत्वों से भरपूर बादाम सुबह खाली पेट खाने से हम बहुत सारी बीमारियों से दूर हो जाते है |

बादाम खाने का तरीका

वेसे तो हम बादाम को अनेक रूपों में खा सकते है , लेकिन उसका सही तरीका उसको भिगो कर खाने में है | एक मुठी भर बादाम ले , उसे एक कटोरी या कप में पानी डाल कर  8 घंटो के लिए ढक कर रख दे | ऐसा करने से बादाम की गिरी का छिलका आसानी से उतर जायेगा और आप आसानी से इसका सेवन कर सकते है और आप इसे किसी डिब्बे में डाल कर एक हफ्ते तक इस को इस्तेमाल कर सकते है |

बादाम खाने के फायदे

1. बादाम खाने से दिमाग तेज होता है | शायद इसी वजह से माँ कभी बादाम खाए बिना स्स्चूल नहीं जाने देते |

2. बादाम हमारे पाचन को सक्रिय बनाता है |

3. हृदय के रोगियों के लिए बादाम भिगो कर खाने बहुत लाभप्रद है |

4. यह कोलेस्ट्रोल स्तर को नियंत्रित करने में सहायता करता है एवम ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होता है |

5. बादाम वजन को घटाने में सहायक होता है |

6. बादाम तेल की मालिश करने से शरीर की हड्डियाँ मजबूत होती है |

7. बादाम तेल को मालिश हमारे बालों को भी स्वस्थ बनाती है |

8. बादाम खाने से मधुमेह जैसे रोग होने की सम्भावना कम हो जाती है |

9. जिन लोगो की त्वचा रूखी होती है , खासकर सर्दियों में जब त्वचा रूखी जो जाती है तो बादाम का तेल उस समय त्वचा को बहुत फायदा देता है |

10. कब्ज की बीमारी से जूझते इंसानों के लिए बादाम बहुत फायदेमंद है |

11. आँखों के नीचे काले निशान को दूर करने के लिए बादाम का तेल बहुत असरदार होता है |

12. कैंसर जैसी बिमारी से लड़ने  के लिए बादाम बहुत सहायक सिद्ध होता है |

13. प्रतिदिन सुबह बादाम खाने से स्टेमिना में बढ़ोतरी होती है |

14. बादाम तेल की त्वचा पर मालिश करने से रंग में निखार आता है |

अन्य पढ़े : करेले खाने के फायदे 

Leave a Reply