Table of Contents
Best Hindi Shayari 2021 – Kasam kha ke kaho

सुबह सुबह आँखें खुले ,
तो पहला नाम क्या मेरा आता है ?
कसम खा के कहो |
तुम्हारे दिल में सिर्फ ओर सिर्फ
मेरा ही नाम रहता है
कसम खा के कहो |
मेरे दिल की धड़कन
और साँसे तुम्हारी चलती है
कसम खा के कहो |
महफ़िल की भरी भीड़ में
खुद को तन्हा पाते हो ?
मेरी गैर मौजूदगी में
क्या मुझे महसूस करते हो ?
कसम खा के कहो |
मेरी अनकही बातो को
आज भी क्या समझ लेते हो ?
मेरी चलती साँसों से
क्या आज भी तुम्हारे दिल की धड़कन चलती है ?
कसम खा के कहो |
साथ साथ रहते हुए
जो देखे थे हज़ारो सपने
क्या आज भी उसे पूरा करने का
ख्याल तुम्हारे मन में आता है ?
कसम खा के कहो |
तुम्हारे लिए इस दुनिया में
जन्म लेकर आया है ,
जो रहेगा हर दम तुम्हारे पास
जो देगा हर क्षण तुम्हारा साथ
तुम्हारे सुख को मानेगा अपना सुख
और दुःख की छाया को बना लेगा अपना सदा
क्या तुम्हे भी कभी ऐसा महसूस हो पाया है ?
कसम खा के कहो |
साथ रह कर बितायेगे पल खुशियों वाले
साथ में मिल के काटेगे यदि आये पल उदासी वाले
ऐसा है जीवन में एक साथ
क्या तुम्हे भी ऐसा लगता है ?
कसम खा के कहो |
Also Read : Pal Pal Dil ke Pass
Ghar Yaad aata hai mujhe
