Table of Contents
Exam के दिनों में कैसे रहे तनाव से दूर-How to relax our mind during exams

आज के दौर में विद्यार्थियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती —–Exams यानि परीक्षा। परीक्षा आते ही विद्यार्थियों के साथ साथ अभिभावक और अध्यापक सब सतर्क हो जाते है। घर के दिनचर्या के सारे काम एक परीक्षा की वजह से रुक जाते है। स्कूल के साथ साथ पूरे घर का माहौल भी परीक्षा भवन जैसा लगने लगता है। यदि कोई पारिवारिक समारोह आये तो उसमे शामिल नहीं हुआ जाता क्योकि बच्चो के पेपर्स है। कही घूमने जाना हो तो वह योजना स्थगित कर दी जाती है—क्योकि बच्चो के पेपर्स है —यहाँ तक कि बच्चो की खेल
कूद भी परीक्षा के दिनों में बंद कर दी जाती है। यहाँ तक कि विद्यार्थी के मन में भी ढेरो सवाल चल रहे होते है —पता नहीं नतीजा कैसा आएगा। पास हो जाउगा या नहीं ?? पता नहीं कितने % मार्क्स आएंगे ? पता नहीं कौन से कॉलेज में एडमिशन मिलेगा ?? यही सोच सोच कर दिमाग तनाव ग्रस्त हो जाता है। तो ऐसे में कैसे रहा जा सकता है परीक्षा के दिनों में तनाव से दूर —
ये है इसके कुछ टिप्स

परीक्षा से एक महीने पहले बनाये अपने विषयो की सूचि – परीक्षा से कम से कम एक महीने पहले अपने लिए अपने विभिन्न विषयो की सूचि बनाये। विषयो के दोहराई के अनुसार विषयो को समय दे और उसके अनुसार ही अपनी समय सूचि यानि अपना time table बनाये।

अपने लिए दोहराई पेपर्स और वर्कशीट्स बनाये – परीक्षा के नज़दीक आ कर जितना हो सके दोहराई पेपर्स और वर्कशीट्स को हल करना आरम्भ करे ,जिससे परीक्षा देने का आरंभिक डर समाप्त हो जाता है।

खेल कूद से न रहे दूर – कुछ माता -पिता परीक्षा के दिनों में आ कर अपने बच्चो की खेलो को बंद करवा देते है जो कि सही नहीं है। इससे बच्चो का मानसिक तनाव और बढ़ जाता है और वो पढ़ाई की तरफ भी अच्छे से ध्यान नहीं लगा पाते।

परीक्षा से पहले कुछ नया पढ़ने की गलती ना करे – परीक्षा से एक या दो दिन पहले उस विषय में से कुछ नया पढ़ने की गलती न करे, जो पढ़ा हुआ है उसी की दोहराई करे।

अंतर्ध्यान को दे प्राथमिकता – वैसे तो हमे रोज़ ही अंतर्ध्यान यानि Meditation करनी चाहिए , लेकिन परीक्षा के दिनों में इसको प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि हमारा दिमाग तनाव रहित हो सके।
खाने -पीने का रखे ध्यान – कुछ विद्यार्थी परीक्षा के दिनों में आ कर कम खाना कहते है ताकि खाना खा कर उन्हें नींद ना जाए और कुछ विद्यार्थी तनाव के कारण ज्यादा खाना खाने लगते है ,जो कि सेहत के लिए ठीक नहीं है। हमे संतुलित आहार खाना चाहिए।

नींद पूरी ले – कुछ विद्यार्थी परीक्षा के दिनों में कम से कम सोते है ताकि उनका समय बच जाए और वो ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई कर सके। इससे हमारे शरीर में कमज़ोरी आ जाती है ,जिससे पढ़ाई करते समय हम पूरा ध्यान नहीं लगा पाते। इसलिए भरपूर नींद ले।

परीक्षा के आरम्भ होने से दो घंटे पूर्व अपने आप को रखे किताबो से दूर – परीक्षा आरभ होने के दो घंटे पूर्व अपनी किताबो को बंद कर दे और अपने दिमाग को तनाव रहित कर ले ताकि परीक्षा में किसी भी तरह का कोई तनाव न रहे।

अपनी सफलता पर ध्यान दे – जब भी परीक्षा के दिन आरम्भ होते है , विद्यार्थियों के मन में परीक्षा से ज्यादा परीक्षा के परिणाम का डर होता है। ऐसे में अच्छी अच्छी सोच सोचे और अपनी सफलता के बारे में सोचे और अपनी भूतपूर्व गलतियों को मत दोहराये।

सच का सामना करने के लिए अपने आप को बनाये काबिल – परीक्षा आरभ होने से पहले अपने आप को सच का सामना करने के काबिल बनाये। यह हमेशा अपने ध्यान में रखे कि यदि सफल नहीं हुए तो इससे ज़िन्दगी रुक नहीं जाएगी। हमेशा गलतियों से सीखे और भविष्य में और ज्यादा मेहनत करने के बारे में सोचे।


