Table of Contents
Hindi Poem – Jeena isi ka naam hai

जीना इसी का नाम है
गिर कर संभलना , संभल कर चलना
चलते चलते हिम्मत बरकरार रखना
हवाओं के बदले रुख या बदले दिशाए
लेकिन अपने पथ पर सदा डटे रहना
जीना इसी का नाम है |
ज़िन्दगी में जो भी आये उतार चढाव
पार कर लेना हौसले के साथ
लेकिन मानना न कभी हार
हौसले बुलंद और बढ़ते कदम
जीना इसी का नाम है |
जीवन रुपी नौका जब भी डगमगाए
पैरो की जकड़ और भी मज़बूत हो जाए
तूफानों की लहरों से अपनी नौका बचा जाए
जीना इसी का नाम है |
हज़ारो सपने एक ही मंजिल
दिल रात एक केवल एक ही कोशिश
कभी जीतते जीतते हार जाना
कभी हारते हारते जीत जाना
जीना इसी का नाम है |
अपने दुखो को भूल कर
दूसरो के सुख में शामिल होना
अपनी ख़ुशी भूल कर
दूसरो के दुःख को अपना समझ लेना
कभी उतार कभी चढ़ाव
लेकिन आगे चलते जाना
अपनी मुस्कराहट के साथ
जीना इसी का नाम है |
Also Read : Jaane kahan gaye vo din
Pal pal dil ke pass
Maa ka ghar
