Table of Contents
Hindi Poem – Love you Zindagi

कभी हसाए कभी रुलाये
कभी छा जाए दुःख घनेरे
कभी प्यार से सिर सहलाए
चाहे दे जाए कितनी भी यातनाएं
लेकिन फिर भी मन से यही आवाज़ आये
Love you Zindagi
कभी सांप सीढ़ी के खेल जैसे
सफलता की सीढ़ी चढ़ा जाए
तो कभी 99 पर जाकर
सीधे नीचे गिरा जाए
होंसला चाहे एक बार चकना चूर हो जाए
लेकिन दिल यही गाना गाये
Love you Zindagi
माँ के आँचल में ज़न्नत मिल जाए
माँ के पैरो में सारी सृष्टि नजर आये
दुनिया का स्वादिष्ट से स्वादिष्ट
खाना खा कर भी जब
माँ के हाथो से एक निवाला
खाने को जो मिल जाए
तो एक यही एहसास आये
Love you Zindagi
दोस्तों के संग निभायी यारी
लेकिन कई बार दगा कमाई
दिल ने कई बार
प्यार में गहरी चोट खाई
लेकिन फिर भी टूटे हुए दिल से
यही आवाज़ आई
Love you Zindagi
कई बार ज़िन्दगी में बहुत कुछ पाना चाहे
अंत में हताश होकर ही रह जाना पढ़े
लेकिन हताश हुए मन में भी
यही आवाज़ आये
Love you Zindagi
