Poem For Sister in Hindi

एक लड़की की सबसे प्यारी दोस्त , उसकी हमदम , उसकी सुख दुःख की साथी , हर गलत और सही काम में साथ केवल एक ही इंसान दे सकता है , वो है उसकी बहन | दो बहनों का रिश्ता ही ऐसा होता है , दोनों चाहे अपने मायके से अपनी अपनी जड़े समेट कर किसी और की घर ग्रहस्थी संभालने चली जाती है , लेकिन बहन फिर भी वो हम राज़ रहती है , जिस पर आँखें बंद करके विश्वास किया जा सकता है और कोई भी दिल की बात इतनी आसानी से कर ली जाती है , मानो सारी मुश्किलों के हल ही उसी से मिल जाने है |

अगर कोई पूछे मुझसे
ज़िन्दगी का सबसे मनपसंद किरदार कौन  सा है?
तो में मुस्कुरा कर यही कहूँगी
वो ही है एक यह अनमोल रिश्ता
जिसे दिल की हर बात बतानी है आसान
जिसके लिए हम सारी उम्र रहते है नादान
जिसके दिल के रहते है सदा ही पास
वो और नहीं है कोई और रिश्ता
वो तो है मेरी बहन ही ख़ास |

पता नहीं क्या ख़ास है इस रिश्ते में
दिल की बात झट से जुबान पर आ जाती है
कोई दुःख हो या हो कोई तकलीफ
उसके सामने कुछ भी छिप नहीं पाती है

कहते है बेटियाँ होती है उन्ही के नसीब में
जिनकी पालने की औकात होती है
और जिनके घर हो दो बेटियाँ
ज़िन्दगी ज़न्नत सी बन जाती है
माँ बाप के दुःख सुख में साथ देती
अपने गमो को छुपा लेती है |

बहन बहन का रिश्ता
अजब सा अनोखा होता है
अपने कपड़ो को जो बचपन में बाटते है
देखते ही देखते सुख दुःख को बाटने लग  जाते है |

अपने घर से हो कर विदा
चले भी जाए अपने अपने घर को
लेकिन यही एक रिश्ता ऐसा होता है
जो नहीं बदलता है
बल्कि समय के साथ और गहरा होता जाता है
अपनी ख़ुशी , अपनी गमी  बहन के साथ बन जाती है |

बड़ी बहन की शादी का ख्याल मन में जब आता है
दिल में ख़ुशी का ठिकाना नहीं रह पाता है
उसके सारे कपड़ो पर नज़र सी लगी रहती है
पूरे कमरे में अपना  हक सा लगने लगता है
लेकिन शादी करके जब वो जाती है
उसकी याद बहुत सताती  है
उसके कपडे उसकी याद में सँभालने को जी करता है
पूरा कमरा उसके बिना सूना सा लगता है |

शादी के बाद जब किसी की जरूरत पड़ती है
तो सबसे पहले बहन की ही याद आती है
अपने दुःख अपने सुख बताने के लिए
जब कोई और नज़र नहीं आता है
तो बहन का ही ख्याल मन में आता है

अंतिम शब्द

बहन का रिश्ता बचपन से ही एक गूगल के जैसा होता है , किसी भी समस्या का समाधान बताने पर उसी समय मिल जाता है | यह वो रिश्ता है , जिसमे सारी उम्र एक ही छत के नीचे रहना तो नसीब में नहीं होता , लेकिन अलग अलग घर में रह कर भी सारी उम्र वो ही प्यार , वो ही रिश्ता कायम रहता है , जो शायद समय के साथ बाकी रिश्ते बदल जाते है | उपरोक्त पंक्तियों में यही रिश्ता ब्यान करने का प्रयत्न किया गया है |

 

Leave a Reply