लडकियाँ क्यों होती है परायी

लडकियाँ क्यों होती है परायी

वो नन्हे मुन्हे से पैर
जिसे कहते है लक्ष्मी का रूप
वो खनकती  हुई सी आवाज़
एक ही बार की आवाज़ से  कहे ,
हाँ जी मम्मा आयी ,
फिर भी न  जाने,
लडकियाँ क्यों होती है परायी | १ |

पैदा होते ही कहा जाता
किसी ओर घर की अमानत है ,
संभाल कर रखना ,
गैर अमानत होते हुए भी
माता पिता पे जान न्योछावर करती ,
अपने भाई बहनो के लिए
पूरी दुनिया से झगड़ा मोल देती ,
फिर भी न जाने ,
लडकियाँ क्यों होती है परायी | २  |

वही अमानत जब अपने घर गयी  ,
सम्पूर्ण उम्र पराये घर की कहलायी  ,
परायी जानते हुए भी ,
अपने खून पसीने से सींचा  पूर्ण वंश को ,
किसी घर की फिर न कहलायी
फिर भी न जाने
लडकियाँ क्यों होती है परायी | ३ |

Also Read :https://hindivishay.com/love-shayari-2020-in-hindi/

Leave a Reply